एक नई वीडियो फ़ूटेज में एक अमरीकी पुलिस अधिकारी को एक अश्वेत महिला के चेहरे पर घूंसों की बारिश करते हुए देखा जा सकता है।
शुक्रवार को जारी वीडियो के अनुसार सीटल के पुलिस अधिकारी एडलि शेफ़र्ड ने जून में हथकड़ी पहने हुए अफ़्रीक़ी अमरीकी महिला मियेको डर्डेन बॉसली के चेहरे पर घूसे मारे। किन्ग काउंटी के अभियोक्ताओं ने कहा कि उस पुलिस अधिकारी के ख़िलाफ़ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाएगा जिसने 23 वर्षीय महिला की आंख की सॉकेट तोड़ दी। पुलिस अधिकारी ने घरेलू हिंसा से संबंधित की गई शिकायत के बाद इस अश्वेत महिला को गिरफ़्तार किया था।
अभियोक्ताओं के अनुसार शेफ़र्ड, बॉसली को गिरफ़्तार करने की कोशिश कर रहे थे कि इस महिला ने उन्हें लात मारी। जिसके जवाब में उन्होंने महिला के चेहरे पर घूंसा मारा।घूंसा मारने वाला पुलिस अधिकारी पिछले छह महीने से प्रशासनिक छुट्टी पर है।यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब मिज़ूरी और न्यूयॉर्क में ग्रैन्ड ज्यूरी ने दो निहत्थे अश्वेत व्यक्तियों की हत्या में लिप्त पुलिस अधिकारियों को दोष्मुक्त किया है।श्वेत पुलिस अधिकारी डैरन विल्सन ने मिज़ूरी राज्य के फ़र्गूसन शहर में किशोर माइकल ब्राउन को गोली मार कर हताहत किया था जबकि न्यूयॉर्क के पुलिस अधिकारी डेनियल पैन्टेलियो ने एरिक गार्नर की जुलाई में गला घोंट कर हत्या कर दी थी।एरिक गार्नर की गला घोंटने से हुयी मौत का वीडियो मीडिया में आने के बाद अमरीका में जनाक्रोष फूट पड़ा। इस वीडियो में गार्नर बार बार पुलिस अधिकारियों से कहते हुए सुनाई दे रहा है कि मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं। अमरीका में ग्रैन्ड ज्यूरी के पुलिस अधिकारियों को दोष्मुक्त करने के क़दम के बाद पुलिस की हिंसा के ख़िलाफ़ पूरे अमरीका में प्रदर्शन हुए हैं।मानवाधिकार के विशेषज्ञों के एक समूह ने शुक्रवार को अमरीका से नस्लभेदी व्यवहार ख़त्म करने की मांग की है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दोनों मामलों को मुक़द्दमे के लिए भेजा गया होता तो सारे सुबूत सामने आ जाते और न्याय अपना काम करता।
7 दिसंबर 2014 - 18:47
समाचार कोड: 656653
एक नई वीडियो फ़ूटेज में एक अमरीकी पुलिस अधिकारी को एक अश्वेत महिला के चेहरे पर घूंसों की बारिश करते हुए देखा जा सकता है।